बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती का मंदिर समिति विश्राम गृहों का औचक निरीक्षण
चमोली। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर स्थित पीपलकोटी, चमोली, रूद्रप्रयाग और धारी देवी, श्रीनगर (गढ़वाल) में मंदिर समिति के विश्राम गृहों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, पेयजल सौंदर्यीकरण और रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया और सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी विश्राम गृहों में तीर्थयात्रियों को बेहतर आवासीय व्यवस्था प्रदान की जाए और इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक काम करना होगा।
बीकेटीसी के डालमिया यात्री विश्राम गृह, श्रीनगर का निरीक्षण करने के बाद उपाध्यक्ष देर शाम ऋषिकेश स्थित मंदिर समिति विश्राम गृहों का भी निरीक्षण करेंगे।
इस अवसर पर रूद्रप्रयाग विश्राम गृह प्रबंधक अनिल भट्ट, प्रवीण नौटियाल, दिलवर नेगी, ताजबर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

