HTML tutorial
HTML tutorial

कांग्रेस ही कागज में सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है: मोदी

Spread the love

राजस्थान।प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के सीकर एक रैली में कहा, आपके इस उत्साह और इन भावनाओं का अभिनन्दन करता हूं। जब मैं आपका अभिनन्दन कर रहा हूं, तो आज यहां के मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे कि मोदी ने अभिनन्दन का नाम लेकर मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट तोड़ा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बयान दिया कि हमारे समय भी कई बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई। अब कांग्रेस किसी भी तरह ये साबित करने में तुली है कि हमने एयर स्ट्राइक की। कांग्रेसी अब सर्जिकल स्ट्राइक की तारीख भी सामने लाए हैं। ये कैसी स्ट्राइक थी भाई, जिसके बारे में आतंकियों को कुछ नहीं पता, स्ट्राइक करने वालों को कुछ नहीं पता, पाकिस्तान को कुछ नहीं पता और न देश की जनता को कुछ पता है।

उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस में ऐसे लोग है जो उम्र के किसी भी पड़ाव में वीडियो गेम खेलते रहते हैं और शायद सर्जिकल स्ट्राइक को भी वीडियो गेम समझकर आनंद लेते होंगे। एसी कमरों में बैठकर कागज में सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस ही कर सकती है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस का पंजा हमेशा मलाई के चक्कर में रहता है। जहां मलाई नहीं, वहां कांग्रेस कभी गई नहीं।

देवभूमि खबर

Related articles