मृतक उपनल कार्मिक के परिवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सौंपा 1.50 लाख रुपये की त्वरित सहायता का चेक

मृतक उपनल कार्मिक के परिवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सौंपा 1.50 लाख रुपये की त्वरित सहायता का चेक
Spread the love

देहरादून। सड़क दुर्घटना में मृतक उपनल कर्मचारी कविता गुसाईं के परिवार को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में त्वरित सहायता के रूप में रुपये 1.50 लाख की धनराशि का चेक कविता गुसाईं के भाई पंकज गुसाईं को प्रदान किया। यह सहायता उपनल के माध्यम से दी गई है।

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि पीड़ित परिवार को शीघ्र ही उपनल के सहयोग से एवं पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से रुपये 50 लाख की अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने उपनल के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए कि दुर्घटना से संबंधित सभी आवश्यक कागजी कार्यवाहियों को त्वरित गति से पूर्ण किया जाए, ताकि आश्रितों को सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।

मंत्री जोशी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

गौरतलब है कि 10 जुलाई को उपनल की कर्मचारी कविता गुसाईं ड्यूटी समाप्त कर कार्यालय से घर लौट रही थीं, इसी दौरान रायपुर-लाडपुर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में उनकी असमय मृत्यु हो गई थी।

इस अवसर पर उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) जे.एन.एस. बिष्ट, डीजीएम कर्नल (सेनि) राजेश नेगी तथा डीजीएम मेजर (सेनि) हिमांशु रौतेला भी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles