चकराता क्षेत्र के कुल्हाल चौकी में शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

चकराता क्षेत्र के कुल्हाल चौकी में शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।  आज तड़के करीब 3:30 बजे आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस संयुक्त टीम का पर्यवेक्षण संयुक्त आबकारी आयुक्त श्री रमेश चौहान द्वारा तथा निर्देशन जिला आबकारी अधिकारी श्री के. पी. सिंह द्वारा किया गया।

टीम में जनपदीय प्रवर्तन दल के नेतृत्व में देहरादून, सेक्टर-1, सेक्टर-2, मसूरी, ऋषिकेश एवं चकराता की टीमों को सम्मिलित किया गया था।

चकराता क्षेत्र के कुल्हाल चेकपोस्ट पर आबकारी निरीक्षक महेन्द्र चौहान एवं उनकी टीम द्वारा गहन चेकिंग के दौरान एक टियागो कार (HR 12AF 4979) से 25 पेटी अंग्रेजी शराब (जुबली ब्रांड, फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली*) बरामद की गई। कार सवार तस्कर मौके से फरार हो गया। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 63/72 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

लालढांग क्षेत्र में दूसरी सफलता, एक गिरफ्तार उसी अभियान के अंतर्गत चकराता क्षेत्र के लालढांग में एक अन्य वाहन – होंडा सिटी (HR 26AP 9704) से 18 पेटी अंग्रेजी शराब (फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली) बरामद की गई। इस दौरान अभय पुंडीर नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध भी धारा 63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अवैध शराब के विरुद्ध लगातार जारी है निगरानी टीम द्वारा लगातार क्षेत्र के संदिग्ध स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है ताकि अवैध शराब के व्यापार और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles