सहसपुर में अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी का भंडाफोड़, 20 पेटी शराब बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

सहसपुर में अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी का भंडाफोड़, 20 पेटी शराब बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून, 25 जुलाई 2025 । बीती रात्रि लगभग 1 बजे आबकारी आयुक्त के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने सहसपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया। इस अभियान का पर्यवेक्षण संयुक्त आबकारी आयुक्त श्री रमेश चौहान कर रहे थे, जबकि निर्देशन जिला आबकारी अधिकारी श्री के. पी. सिंह एवं नेतृत्व जनपदीय प्रवर्तन प्रभारी श्रीमती प्रेरणा बिष्ट द्वारा किया गया।

टीम में आबकारी निरीक्षक विजेंद्र भंडारी (सेक्टर-2) और वीरेंद्र कुमार जोशी (मसूरी) सहित कई अधिकारी शामिल रहे। चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार से 10 पेटी अंग्रेजी शराब (ब्रांड – 999 फाइन व्हिस्की, फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली) बरामद की गई और दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

अभियान को आगे बढ़ाते हुए सहसपुर क्षेत्र के एक घर में दबिश दी गई, जहां से और 10 पेटी शराब बरामद की गई तथा एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 20 पेटी शराब बरामद कर तीन अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 63/72 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

इस संयुक्त टीम में उप आबकारी निरीक्षक उमराव सिंह राठौर, एस.एस. रावत, आशीष प्रकाश, मैठाणी, हेड कांस्टेबल अर्जुन, राकेश, हेमंत, भास्कर, भीम, गजेंद्र और नौशाद शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles