हर्षिल, धराली रेस्क्यू कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने उत्तरकाशी पहुंचे डीजीपी

हर्षिल, धराली रेस्क्यू कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने उत्तरकाशी पहुंचे डीजीपी
Spread the love

उत्तरकाशी।विगत 5 अगस्त को खीरगंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से हर्षिल और धराली क्षेत्र में आई भीषण त्रासदी के बाद से ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, ITBP, फायर सर्विस और राजस्व विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में लगातार जुटी हुई हैं।

आज  उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ स्वयं घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण एवं रेस्क्यू कार्यों की प्रगति का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे। मातली हेलीपैड पर लैंडिंग के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री की बैठक में प्रतिभाग किया, जिसके उपरांत वे हर्षिल के लिए रवाना हुए।

मातली में पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डीजीपी ने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी टीमों को कार्य में और तेजी लाने के आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन/अभिसूचना श्री ए.पी. अंशुमान, गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप, वरिष्ठ आईएएस श्री अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार राय, एसडीएम श्री वृजेश कुमार तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक श्री जनक सिंह पंवार सहित पुलिस, प्रशासन एवं ITBP के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles