सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो का एसएसपी देहरादून ने लिया संज्ञान, आवेदक के संतुष्ट न होने पर पुनः जांच के दिए आदेश

Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि आवेदक विक्रम सिंह राणा द्वारा इस संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।

इस मामले की जांच सीओ मसूरी ने की थी, जिसमें सभी पक्षों को बुलाकर पूछताछ की गई। जांच में यह प्रकरण आपसी लेनदेन से संबंधित पाया गया और कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए।

चूंकि मामला सिविल प्रकृति का था, इसलिए क्षेत्राधिकारी ने वादी को न्यायालय में वाद दायर करने की हिदायत दी थी। उन्होंने कहा कि आवेदक द्वारा वीडियो पोस्ट  करने से स्पष्ट होता है कि वादी जांच से संतुष्ट नहीं है। इसी को देखते हुए मेरे द्वारा  एसपी को इस प्रकरण की गहराई से  जांच के आदेश  हैं।

देवभूमि खबर

Related articles