भविष्य के विश्व उद्यमियों के लिए कौशल अत्यंत आवश्यक हैं : प्रो. सुरेखा डंगवाल

भविष्य के विश्व उद्यमियों के लिए कौशल अत्यंत आवश्यक हैं : प्रो. सुरेखा डंगवाल
Spread the love

देहरादून।दून विश्वविद्यालय के उद्यमिता प्रकोष्ठ तथा सीआईआईईआईआर (CIIEIR) – उत्कृष्टता केंद्र, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन प्रबंधन, ने एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (EDII) और डीयूवाई (DUY) के सहयोग से विश्वविद्यालय का पहला स्टार्टअप पिचिंग इवेंट — “फाउंडर्स फोरम 2025” सफलतापूर्वक आयोजित किया। यह आयोजन नित्यानंद भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुआ, जिसमें दून विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवाचार तथा उद्यमिता के प्रति अपनी गहरी रुचि दिखाई।

कार्यक्रम में दस छात्र उद्यमियों ने अपने स्टार्टअप विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें विशेषज्ञों की एक प्रतिष्ठित जूरी द्वारा परखा गया। प्रतिभागियों ने ऐसे व्यावसायिक मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें रचनात्मकता, नवाचार और बाज़ार में सफलता की प्रबल संभावनाएँ दिखीं। सभी प्रस्तुतियों के बाद विजेताओं की घोषणा की गई प्रथम स्थान: सुष्मा’ज़ क्रिएशन — सपना; द्वितीय स्थान: क्रिमसन कल्ट — सूर्य, प्रशांत और कार्तिक; तृतीय स्थान (संयुक्त): हिम हार्वेस्ट — रहिनी, शालिनी और विशाल तथा लिंक्यू (LinQ) — नंदिनी
यह कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल के संरक्षण में आयोजित हुआ और इसमें कई विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक उपस्थित रहे जिनमें श्री राजत शर्मा उद्यमिता विशेषज्ञ, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद, श्री जयेंद्र विक्रम, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, प्रो. आर. पी. ममगायी, डीन, स्कूल ऑफ सोशल साइंस एवं निदेशक, डी.यू. फाउंडेशन फॉर स्किलिंग, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट और डॉ. सुधांशु जोशी, सह-निदेशक, डी.यू. फाउंडेशन फॉर स्किलिंग, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट व कोऑर्डिनेटर, CIIEIR, दून विश्वविद्यालय प्रमुख हैं।

फाउंडर्स फोरम 2025 ने छात्र उद्यमियों को अपने विचार साझा करने, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने और रचनात्मक प्रतिक्रिया लेने का अमूल्य अवसर प्रदान किया। इस पहल ने दून विश्वविद्यालय में एक जीवंत स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रखा।कार्यक्रम का संचालन मिष्टी और दिव्यांशी ने किया।

देवभूमि खबर

Related articles