नीम करौली धाम में आकर अदभुत शांति मिलती है,देश रहे खुशहाल: ओम बिरला

नीम करौली धाम में आकर अदभुत शांति मिलती है,देश रहे खुशहाल: ओम बिरला
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर महाराज कैची धाम नीम करौली के दर्शन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कर राष्ट्र में शांति का संदेश व खुशहाल की विनती बाबा नीम करौली महाराज से की । उन्होंने सभी लोगों के लिए मंगलमय की कामना की। इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्या समेत कई लोग मौजूद रहे।

यहाँ बता दें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विगत दिवस नैनीताल दौरे पर आये हुए हैं जहाँ उन्होंने रमणीक स्थलों को देखा तो वही नीम करौली महाराज के मंदिर कैची धाम के दर्शन करने पहुँचे।

उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड प्रवास के दौरान हिमालय की सुरम्य पर्वत श्रेणियों में स्थित दिव्य कैंची धाम में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

पूज्य बाबा श्री नीब करौरी महाराज के इस पावन धाम में एक अद्भुत शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतुलन का अनुभव होता है। यहाँ की साधना-भूमि, वातावरण की पवित्रता और भक्ति का स्पंदन मन को भीतर तक छू जाता है।

बालाजी महाराज से मेरी प्रार्थना है कि सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सुख का संचार हो तथा हम सभी को सकारात्मकता, सेवा और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें।

देवभूमि खबर

Related articles