दून पुलिस ने किया लोगों को डरा-धमकाकर जमीन कब्जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार

दून पुलिस ने किया लोगों को डरा-धमकाकर जमीन कब्जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून पुलिस ने रानीपोखरी क्षेत्र में जमीन कब्जाने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दंपति समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आरोप है कि ये भोले-भाले लोगों को जान से मारने और SC/ST के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लेते थे।

वादीनी अल्का सिंघल की शिकायत पर थाना रानीपोखरी में दर्ज मुकदमे की जांच में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी और अवैध कब्जे के लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जो विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में कमलस्वरूप, उसकी पत्नी तारा देवी, बेटे अजय कुमार और विकास उर्फ विक्की तथा बहू सोनी देवी शामिल हैं। सभी शांतिनगर, रानीपोखरी निवासी हैं।

दून पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे गैंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जनता से बेखौफ होकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

पुलिस टीम में उ.नि. विकेन्द्र चौधरी (थानाध्यक्ष रानीपोखरी), म0उ0नि0 सीमा राघव, हे0का0 धीरेन्द्र यादव, का0 रवि कुमार, का0 विजय कुमार, का0 सतेन्द्र कुमार और म0हे0का0 तारावती पाल शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles