सोसाइटी ऑफ मिशन 4G महिला विंग ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया हरितालिका तीज उत्सव

सोसाइटी ऑफ मिशन 4G महिला विंग ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया हरितालिका तीज उत्सव
Spread the love

देहरादून।सोसाइटी ऑफ मिशन 4G संस्था की महिला विंग ने हरितालिका तीज की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा रुचि भट्ट और लोकगायिका मीना राणा ने दीप प्रज्वलन कर किया।

तीज महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में लोकगायिका पूनम सती, अर्चना सती और बीना बोरा की उपस्थिति ने इसे और भी खास बनाया। संचालन संस्था की कोषाध्यक्ष ज्योतिका पांडे और गीतांजलि ने किया।

विशिष्ट अतिथियों में संगीता थपलियाल, मधुलिका चन्द, डॉ. चन्दा पंत और कमला जयसवाल शामिल रहीं। इस अवसर पर संस्था द्वारा धराली आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भी एकत्र की गई, जिसे जल्द ही प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा।

निर्णायक समिति में प्रतिभा पाठक, शोभा पांडे और डॉ. वंदना स्वामी उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में सोनी रावत ऑल राउंडर, गुंजन थपलियाल तीसरे स्थान पर, अंजली धामी बिष्ट दूसरे स्थान पर रहीं जबकि मीना पंवार को तीज क्वीन का खिताब दिया गया।

कार्यक्रम में वंदना रावत, नीतू कंडारी, मीनाक्षी, मधु रावत, पुष्पा भाकुनी, शर्मिष्ठा कफलिया, दीपा रावत, अनिता बिष्ट, पूजा बुडाथोकी, गौरी रौतेला, पूनम रावत और प्रभा गुसाई सहित लगभग 200 महिलाएं शामिल हुईं।

देवभूमि खबर

Related articles