पहले सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, अब करने लगे तारीफ़ – विधायक पांडे पर मोर्चा का तंज

पहले सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, अब करने लगे तारीफ़ – विधायक पांडे पर मोर्चा का तंज
Spread the love

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ‘पिन्नी’ ने विधायक गदरपुर अरविंद पांडे पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ समय से वे सरकार के खिलाफ अवैध खनन, भ्रष्टाचार एवं अन्य मुद्दों पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे और खुद को अमित शाह का अनुयाई बताते हुए जमकर उछल-कूद मचा रहे थे।

लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के तलब करने और एक घुड़की देने के बाद विधायक तुरंत पलट गए और मीडिया में बयान देने लगे कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है तथा कहीं भी भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है।

मोर्चा ने आशंका जताई कि इतनी डांट-डपट के बाद कहीं विधायक डिप्रेशन में न चले जाएं। शर्मा ने कहा कि जिनके खिलाफ डेढ़-दो दर्जन मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज हों, वे इतना भयभीत क्यों हो गए? थोड़ा-बहुत तो अमित शाह का ही मान रख लेते!

मोर्चा ने नसीहत दी कि जब बगावत का दम न हो तो बड़ी-बड़ी बातें न किया करें और न ही बेवजह अपना राजनीतिक करियर खराब करने पर तुले रहें।

देवभूमि खबर

Related articles