एडीजी अमित कुमार सिन्हा ने पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

Spread the love

पिथौरागढ़।खेल एवं युवा मामलों के विशेष प्रमुख सचिव तथा अपर पुलिस महानिदेशक श्री अमित कुमार सिन्हा ने शनिवार को श्री सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम परिसर का जायजा लिया और वहां उपलब्ध खेल सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने कोच, स्टाफ और छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री सिन्हा ने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास को जीवन का मूलमंत्र बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से बेहतर भविष्य की राह प्रशस्त होती है और युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिलती है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव, मुख्य क्रीड़ा अधिकारी श्री अनूप बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक श्री गोविन्द बल्लभ जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

एटीआई नैनीताल में होगा चिन्तन शिविर-2025, आगामी पाँच वर्षों के विकास रोडमैप पर होगा मंथन : विनोद गोस्वामी

Spread the loveपिथौरागढ़। आगामी 11 से 13 सितम्बर 2025 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले चिन्तन शिविर-2025 के संबंध में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इसमें जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने […]