ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के सहयोग से देवभूमि स्वायत्त सहकारिता की द्वितीय वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के सहयोग से देवभूमि स्वायत्त सहकारिता की द्वितीय वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न
Spread the love

भैसियाछाना। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि (REAP) परियोजना द्वारा अंगीकृत देवभूमि स्वायत्त सहकारिता की द्वितीय वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख नीमा आर्या व पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सहकारिता अध्यक्षा हेमा पाण्डे ने सभा में सहकारिता की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि सहकारिता ने एक वर्ष में 2.5 लाख रुपये का व्यवसाय कर 42 हजार रुपये का लाभ अर्जित किया है।

सभा में बताया गया कि REAP परियोजना के माध्यम से अल्ट्रापूअर व एकल उद्यमियों को 1.50 लाख रुपये की धनराशि ब्लाक प्रमुख नीमा आर्या के माध्यम से वितरित की गई।

सहायक प्रबंधक संदीप सिंह ने REAP परियोजना की गतिविधियों की जानकारी दी, वहीं जिला सहकारी बैंक से आईं राणा मैडम ने बैंक की योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। सहकारिता के उत्कृष्ट कार्यों के लिए 4 समूह सदस्यों को शील्ड प्रदान की गई।

बैठक में सहायक प्रबंधक REAP परियोजना से संदीप सिंह, विकास खण्ड भैसियाछाना से आजीविका समन्वयक मनोज बोरा, M&E आनन्द आर्य, जय भारत सहकारिता अध्यक्षा प्रेमा बिष्ट सहित सहकारिता से चंचल लोहनी, प्रवीण, ज्योति, मुन्नी पाण्डे, मीना बिष्ट, प्रेमा, कोमल आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles