गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आईटीआई पुलिस व एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाई

Spread the love

उद्य सिंह नगर। जनपद ऊधमसिंहनगर में अपराधियों और गिरोहबंद तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर/बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में एफआईआर संख्या 71/2026 के अंतर्गत धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पूर्व में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

उक्त मुकदमे में वांछित चल रहे एक अन्य अभियुक्त विमल कुमार पुत्र महिपाल सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम जलालपुर खालसा थाना डिलारी तहसील ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद को 13 मार्च 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

देवभूमि खबर

Related articles