थाना प्रभारी लंबगांव बोले – केशव थलवाल के आरोप झूठे, पुलिस की छवि धूमिल करने की साजिश

थाना प्रभारी लंबगांव बोले – केशव थलवाल के आरोप झूठे, पुलिस की छवि धूमिल करने की साजिश
Spread the love

टिहरी। लम्बगाँव थाना क्षेत्र में केशव थलवाल के जमानत पर छूटने के बाद पुलिस की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर झूठे व मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी लंबगांव ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें मारपीट, जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार, पुलिस पर हमला और शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अपराध सम्मिलित हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के असत्य आरोपों और भ्रामक सूचनाओं को फैलाने वालों पर भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं, यदि किसी के पास इस संबंध में कोई साक्ष्य या पक्ष है तो उसे पुलिस को उपलब्ध कराना चाहिए।

थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच पूरी निष्पक्षता के साथ राजपत्रित अधिकारी द्वारा कराई जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles