कौशल विकास विभाग द्वारा देहरादून में लघु रोजगार मेला आयोजित

कौशल विकास विभाग द्वारा देहरादून में लघु रोजगार मेला आयोजित
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन के कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के सहयोग से 20 सितम्बर 2025 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून में लघु रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र की नामी कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

इस मेले में Thers Pharmaceutical Pvt. Ltd., Intas Pharmaceuticals, IPCA Laboratories, Bhartun Bio Medicine, Bachen Pvt. Ltd., Gerhart Indresh Hospital, Sterling Holidays, Zepto, Skyte Ads Pvt. Ltd., LIC सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियों में विभिन्न क्षेत्रों के लिए **ऑपरेटर, प्रोडक्शन कंट्रोल, एक्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, मेडिकल काउंसलर, कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव, सेल्स एक्जीक्यूटिव, डिलीवरी पार्टनर, सिक्योरिटी गार्ड, होटल मैनेजमेंट, फार्मा/बी.फार्मा, बी.टेक., बीवीएससी, एम.एससी., एमबीए और अन्य तकनीकी व प्रशासनिक पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

योग्यता के लिहाज से 10वीं/12वीं, ग्रेजुएट, डिप्लोमा, बी.फार्मा, एम.फार्मा, एम.एससी., बीबीए, एमबीए, बी.टेक. जैसे योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

विभिन्न पदों के लिए वेतन ₹10,000 से ₹40,000 प्रतिमाह तक है, साथ ही कुछ कंपनियां आवास, परिवहन और अन्य सुविधाएं भी प्रदान करेंगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। यह रोजगार मेला सभी के लिए निःशुल्क है और क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा।

देवभूमि खबर

Related articles