HTML tutorial
HTML tutorial

उमा भारती पहुंची उत्तराखण्ड, करेंगी ध्यान साधना

उमा भारती पहुंची उत्तराखण्ड, करेंगी ध्यान साधना
Spread the love
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा शुरू होते ही केंद्रीय मंत्री उमा भारती मंगलवार देर शाम सड़क मार्ग से गंगोत्री धाम पहुंचीं। जहां उन्होंने मां गंगा के दर्शन कि।. जिसके बाद उमा भारती धराली के लिए रवाना हुईं। मिली जानकारी के अनुसार उमा भारती दो दिन तक धराली गांव के कल्प केदार मंदिर में रहकर ध्यान साधना करेंगी। जिसके लिए प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं।
बता दें कि उमा भारती साल में दो बार गंगोत्री और हर्षिल घाटी में ध्यान साधना के लिए आती हैं। इसी क्रम में उमा भारती मंगलवार को अपने काफिले के साथ गंगोत्री धाम पहुंचीं। जहां उन्होंने गंगोत्री मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात की और विधि विधान के साथ गंगा जी की विशेष पूजा अर्चना की। जिसके बाद रात्रि विश्राम कर बुधवार सुबह धराली के लिए रवाना हुईं।

देवभूमि खबर

Related articles