पौड़ी पुलिस की तत्परता: महिला उत्पीड़न प्रकरण में आरोपी जॉनी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश

पौड़ी पुलिस की तत्परता: महिला उत्पीड़न प्रकरण में आरोपी जॉनी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश
Spread the love

पौड़ी। महिला उत्पीड़न के गंभीर मामले में पौड़ी पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया। दिनांक 04 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 8:30 बजे राजस्व क्षेत्र ग्राम थापली, कफोलस्यूं की एक वृद्ध महिला के घर में आरोपी सैन भण्डारी उर्फ जॉनी घुसकर उसे कमरे में घसीटने और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और जातिसूचक गाली-गलौज की।

महिला की शिकायत पर धारा 333/115(2)/64/62/351(2)/352 बी.एन.एस.-2023 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(w)(i) के तहत मामला पंजीकृत किया गया। प्रकरण को रेगुलर पुलिस को भेजा गया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी के पर्यवेक्षण में विवेचना शुरू हुई।

गठित टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कर जांच की और आरोपी सैन भण्डारी उर्फ जॉनी, निवासी ग्राम तोली, पट्टी कफोलस्यूं, उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

देवभूमि खबर

Related articles