महिला कर्मचारियों के लिए करवा चौथ 2025 पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
देहरादून। उत्तराखंड शासन, सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, राज्य के शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को करवा चौथ पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इस निर्णय को श्री राज्यपाल, उत्तराखंड की सहर्ष स्वीकृति प्राप्त हुई है। अधिसूचना को सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है।
