मुख्यमंत्री धामी से मिले सचिवालय संघ के पदाधिकारी, आज ही जारी होंगे डीए और बोनस के आदेश, सीएम ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी से मिले सचिवालय संघ के पदाधिकारी, आज ही जारी होंगे डीए और बोनस के आदेश, सीएम ने दिए निर्देश
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष श्री सुनील लखेड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मिला।

संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता (DA) और बोनस आज ही तत्काल जारी करने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने निर्देश दिए कि डीए और बोनस के आदेश आज ही जारी किए जाएं।

सचिवालय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उन्हें अभिनंदन समारोह में की गई घोषणाओं—10,000 ग्रेड पे वाले दो अपर सचिव ग्रेड के पदों का सृजन, गैरसैंण में अनुभागों की स्थापना तथा गोल्डन कार्ड से जुड़ी दिक्कतों के समाधान—पर शीघ्र कार्यवाही करने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए सचिवालय संघ की सभी मांगों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

अंत में, सचिवालय संघ द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर महासचिव राकेश जोशी, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, संयुक्त सचिव रणजीत सिंह रावत, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रमिला टम्टा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles