सैम पित्रोदा की प्रधानमंत्री मोदी को उनके साथ बहस करने की चुनौती

Spread the love

नई दिल्ली।कांग्रेस और पीएम मोदी के बीच जारी जुबानी जंग में एकबार फिर से कांग्रेस के सैम पित्रोदा ने भी कूदने की कोशिश की है। उन्होंने गुजराती होने के नाते सीधे प्रधानमंत्री मोदी को उनके साथ बहस करने की चुनौती दे डाली है।

बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के हर मोर्चे पर नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वे भी गुजराती हैं, इसलिए उनके साथ डिबेट करें। पित्रोदा ने दावा किया है कि ऐसा माहौल तैयार कर दिया गया है, जहां लोग तथ्यों पर विश्वास नहीं करते, बल्कि सोशल मीडिया पर प्रचारित किए जाने वाले ‘झूठ’ पर भरोसा करते हैं।

पित्रोदा ने मोदी पर ‘बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ’ अभियान के बजट का आधा हिस्सा प्रचार पर खर्च किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने पीएम पर आरोप लगाया कि, “मोदी ने जनता के पैसों का दुरपयोग अपने-प्रचार और विज्ञापन के लिए किया है।”

देवभूमि खबर

Related articles