कौशल एवं रोजगार महोत्सव-2025 ,06 नवंबर को 2000 से अधिक पदों पर होगा साक्षात्कार, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
देहरादून। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से युवाओं के लिए “कौशल एवं रोजगार महोत्सव 2025” का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव दिनांक 06 नवम्बर 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (युवक), माजरा, निरंजनपुर, देहरादून में आयोजित होगा।
इस महोत्सव के अंतर्गत राज्य के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए वृहद रोजगार एवं प्रशिक्षु मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश की मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, हॉस्पिटेलिटी, सर्विस, फार्मा, और हेल्थकेयर आदि क्षेत्रों से जुड़े 40 से अधिक प्रतिष्ठित नियोक्ताओं द्वारा 2000 से अधिक रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
रोजगार मेले में आठवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा आदि योग्यता धारक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। साथ ही, महोत्सव के सैक्टोरियल सत्र में रोजगार, उद्यमिता और स्वरोजगार योजनाओं पर संवाद होगा और रोजगारपरक प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं को महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
रुचि रखने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए गए QR कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन कर निःशुल्क भाग ले सकते हैं और इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
इस संबंध में क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि यह महोत्सव युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
