राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह: उत्तरकाशी में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर और मंच पर एडवांस्ड योग का शानदार प्रदर्शन
उत्तरकाशी। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह वर्ष 2025 के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंच पर एडवांस्ड योग का अद्भुत और प्रेरणादायक प्रदर्शन वैध कुलदीप नौटियाल, अनिता नौटियाल, श्री चंद्रशेखर नैथानी और श्री महेश प्रसाद नौटियाल द्वारा किया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा।
कार्यक्रम के आयोजक जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रतन मणि भट्ट ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्वास्थ्य और जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

