DGP उत्तराखंड ने नैनीताल पुलिस के 04 अधिकारी/कार्मिकों को सराहनीय कार्य हेतु किया सम्मानित
नैनीताल।उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का क्षण रहा, जब पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में नैनीताल पुलिस के चार अधिकारी और कर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं और विशिष्ट कार्यों के लिए “डीजीपी डिस्क सिल्वर” मेडल से सम्मानित किया गया।
दिनांक 05 नवंबर 2025 को पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, श्री दीपम सेठ द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में नैनीताल पुलिस के कुल चार अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए “डीजीपी डिस्क सिल्वर” मेडल से अलंकृत कर सम्मानित किया गया।
सेवा के आधार पर सम्मानित होने वालों में निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री हेम चन्द्र पंत और निरीक्षक अभिसूचना श्री ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा शामिल रहे, जबकि विशिष्ट कार्य के आधार पर सम्मान पाने वालों में आरक्षी पुलिस श्री चंदन मर्तोलिया और लीडिंग फायरमैन श्री राजकुंवर सिंह शामिल रहे। नैनीताल पुलिस को गौरवान्वित करने वाले इन सभी अधिकारी/कर्मचारियों को नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
