मुख्यमंत्री ने वन विभाग के आरोपित अधिकारियों के विरुद्ध पुनः जांच एवं अभियोजन की स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के आरोपित अधिकारियों के विरुद्ध पुनः जांच एवं अभियोजन की स्वीकृति दी
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग में अनियमितताओं के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए आरोपित अधिकारियों के विरुद्ध पुनः जांच एवं अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने आरोपित अधिकारी श्री एच.के. सिंह (भा.व.से., से.नि.) के विरुद्ध वर्ष 2013 में राजाजी राष्ट्रीय पार्क में वन आरक्षी (सामयिक मजदूरों से भर्ती) परीक्षा में हुई अनियमितताओं की पुनः जांच के लिए श्री रंजन कुमार मिश्र, प्रमुख वन संरक्षक/मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखण्ड को जांच अधिकारी तथा श्री वैभव कुमार, उप वन संरक्षक, चकराता वन प्रभाग को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नामित किया है।

इसी क्रम में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत दर्ज धन शोधन से संबंधित मामले में आरोपित लोकसेवक श्री अखिलेश तिवारी (अ.प्रा.-आई.एफ.एस.), तत्कालीन उप वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़ टाइगर रिजर्व, लैंसडौन के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles