भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बच्चों को संविधान दिवस पर दिलाई प्रतिज्ञा ,साथ ही वंदेमातरम का हुआ गायन
रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में भाजपा नगर मंडल द्वारा भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए संविधान दिवस मनाया।
इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वन्देमातरम का गायन किया।साथ ही स्कूल के बच्चों द्वारा संविधान दिवस मोके पर प्रतिज्ञा भी दिलवाई गई।
इस अवसर पर भाजपा के अरविंद पडियार, के एल आर्या, आंनद बिष्ट, नीतू रावत, पूजा आर्या, लता रावत, भूपेंद्र सिंह, मनोज जगाती, भगवत रावत, मनोज दया किशन समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

