प्रतापनगर क्षेत्र के सेम मुखेम नागराजा मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, आशीर्वाद लेने पहुंचे भक्त

प्रतापनगर क्षेत्र के सेम मुखेम नागराजा मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, आशीर्वाद लेने पहुंचे भक्त
Spread the love

टिहरी । प्रतापनगर क्षेत्र की पट्टी उपली रमोली स्थित सेम मुखेम नागराजा के दो दिवसीय प्रसिद्ध धार्मिक व ऐतिहासिक मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और श्री सेम नागराजा के दरबार में आशीर्वाद प्राप्त किया।

बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक और प्रवक्ता (पैनलिस्ट) उत्तराखण्ड राजेश्वर पैन्यूली ने मेले में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया और कहा कि श्री सेम नागराजा भगवान से सभी भक्तों के कल्याण एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

सी.ए. पैन्यूली ने कहा कि सेम नागराजा के धाम में आयोजित होने वाला यह भव्य मेला सभी भक्तों के लिए शुभ और मंगलकारी है तथा यह सेम मुखेम के नागराजा के प्रति आस्था और भक्ति का प्रतीक है।

मान्यता अनुसार, पूर्व में जब भगवान श्रीकृष्ण ने यहां अवतार लिया था, तब उन्होंने वीरभड़ गंगू रमोला से रहने हेतु भूमि मांगी थी, लेकिन भूमि देने से इनकार किया गया। बाद में भगवान श्रीकृष्ण ने सपने में दर्शन देकर गंगू रमोला को दो पुत्रों की प्राप्ति का वरदान दिया, जिसके पश्चात गंगू रमोला ने भूमि प्रदान की और यहां भगवान ने रासलीला रचाई। तभी से इस पवित्र स्थान पर हर तीसरे वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है।

देवभूमि खबर

Related articles