चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल उत्सव का धूमधाम से समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल उत्सव का धूमधाम से समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
Spread the love

रुद्रपुर। चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव का शनिवार को भव्य समापन हुआ। कॉलेज परिसर में 24 नवंबर से जारी इस खेल महोत्सव का समापन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के एमडी डॉ. के.सी. चंदौला तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनिटी लॉ कॉलेज एवं यूनिटी नर्सिंग कॉलेज की एमडी श्रीमती अतुशा उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

खेल उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रीति भारद्वाज, आयुषी श्रीवास्तव, जया सक्सेना, अंशिका सिंह, आयुषिका सैनी और स्वाति प्रजापति की टीम ने उत्कृष्ट खेल का परिचय देते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन में आयुब और शशि की जोड़ी विजेता बनी, जबकि अभिषेक और फिरोज उपविजेता रहे। शतरंज बालक वर्ग में अभिषेक झा ने प्रथम स्थान हासिल किया और पवन जोशी उपविजेता रहे। वहीं बालिका वर्ग में रितिका सक्सेना को विजेता घोषित किया गया तथा विशिष्ठा उपविजेता बनीं।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. के.सी. चंदौला ने कहा कि खेल छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ अनुशासन, एकता और टीमवर्क को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि श्रीमती अतुशा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान डॉ. जाहर घोष, डॉ. टी.एस. द्विवेदी, डॉ. निरंजन यादव, आशीष पंत, श्वेता चौधरी, नवीन यादव, सीमा यादव, दुर्गेश, देवेंद्र सिंह, डॉ. आशीष पंत, सीमा, अदिति, आलिया, रश्मि, नवीन, दुर्गेश, डॉ. नीरजा, अल्पना चौहान, दीपक, शशि, मिर्जा, अभिराज, रमजा सहित कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles