मणिशंकर अय्यर ने नीच बयान सही ठहराया, लिखा लेख

मणिशंकर अय्यर ने नीच बयान सही ठहराया, लिखा लेख
Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।लोकसभा चुनाव खत्म होने से ऐन पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर एकबार फिर ‘नीच’ बयान के साथ लौटे हैं। दरअसल, अय्यर ने 2017 में पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में दिए गए अपने विवादित बयान ‘नीच किस्म का आदमी’ को सही ठहराते हुए एक लेख लिखा है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान अय्यर के दिए इस बयान पर काफी बवाल मचा था और बाद में कांग्रेस नेता को माफी मांगनी पड़ी थी। 2017 में मीडिया से बात करते हुए मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के लिए ‘नीच किस्‍म का आदमी’ शब्‍द का प्रयोग किया था। उस समय इसकी बीजेपी समेत कई दलों ने तीखी आलोचना की थी और मणिशंकर अय्यर ने इसके लिए माफी भी मांगी थी।

लेकिन हाल ही में छपे एक लेख में उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल की रैलियों के बयानों का हवाला देते हुए कहा है, ‘याद है 2017 में मैंने मोदी को क्‍या कहा था? क्‍या मैंने सही भविष्‍यवाणी नहीं की थी?’

देवभूमि खबर

Related articles