कपकोट में जन सम्मेलन — मुख्यमंत्री धामी ने ₹108 करोड़ की 42 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

कपकोट में जन सम्मेलन — मुख्यमंत्री धामी ने ₹108 करोड़ की 42 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
Spread the love

बागेश्वर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बागेश्वर दौरे के दूसरे दिन केदारेश्वर मैदान, कपकोट में आयोजित विशाल जन सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने लगभग ₹108 करोड़ की कुल 42 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें ₹62 करोड़ की 24 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹45.95 करोड़ की 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की व्यापक भागीदारी यह प्रमाण है कि राज्य सरकार विकास के मार्ग पर सही दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि गरीब वर्ग, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने ‘मानस खंड माला’ परियोजना के तहत धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की प्रगति साझा करते हुए कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि शीतकालीन पर्यटन की नई पहल से प्रदेश में वर्षभर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि One District – Two Product के तहत बागेश्वर की पारंपरिक ताम्र शिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। उन्होंने सूचित किया कि सरयू एवं गोमती नदियों के संरक्षण कार्य प्रगति पर हैं तथा बागेश्वर रेल लाइन का सर्वेक्षण भी पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने गरुड़ अस्पताल के उच्चीकरण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सहकारिता एवं स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता के चेक भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कृषि, उद्यान, रेशम, सहकारिता, ग्राम्य विकास, महिला सशक्तिकरण, डेयरी, पशुपालन एवं उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय हस्तशिल्पकारों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, दायित्वधारी भूपेश उपाध्याय, शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, DM आकांक्षा कोंड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, SP चंद्र सिंह घोड़के, CDO आर.सी. तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles