सर्विस रोड संकरी होने पर बिफरे मोर्चा अध्यक्ष, अधिकारियों पर जताई नाराजगी
विकासनगर।ग्राम मेंहूवाला-अंबाडी में पुल निर्माण से सर्विस रोड संकरी होने के मामले में जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों की लापरवाही को लेकर अपनी नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि सर्विस रोड, जो पहले नहर के किनारे काफी चौड़ी हुआ करती थी, विभागीय लापरवाही की वजह से अब सिर्फ 7-8 फीट रह गई है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
नेगी ने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (एचओडी) श्री शर्मा और अधिशासी अभियंता श्री तिवारी से दूरभाष पर बात की और ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया। इस पर अधिकारियों ने समस्या के निदान की बात कही। नेगी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह कार्यालय में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
नेगी के साथ निरीक्षण करने वाली टीम में महासचिव आकाश पंवार, दिलबाग सिंह, हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, पूर्व प्रधान बलबीर सिंह, रमेश कंडवाल, के.सी.चंदेल, प्रमोद शर्मा, चौ. मामराज, देवी सिंह, जुल्फिकार अली, अनूप उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह, ईश्वर लाल, कमल सिंह, शांति शर्मा, खजान सिंह, दिनेश गुप्ता, जयपाल सिंह, राजू, सुरेश कुमार, जाबिर, चरण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

