मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने किया कार्यभार ग्रहण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
रिपोर्ट: ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल जनपद के नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल के पद पर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विकास भवन, भीमताल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा जिले में चल रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी उन्हें दी गई।
इससे पूर्व कार्यभार ग्रहण के अवसर पर विकास भवन, भीमताल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने ग्राम्य विकास विभाग सहित विकास से संबंधित विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी मुख्य विकास अधिकारी को दी।

