जातिसूचक शब्द कहे जाने पर कार्रवाई की मांग को लेकर रानीपुर कोतवाली पर प्रदर्शन
हरिद्वार।देवभूमि खबर। सुमन नगर में बिल्डिंग रिपेयर का काम कर रहे दलित श्रमिकों के साथ गाली गलौच, मारपीट व जातिसूचक शब्द कहे जाने का आरोप लगाते हुए दलित समाज के लोगों ने रानीपुर कोतवाली पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
मांगेराम ने बताया कि देवेंद्र शर्मा के मकान में रिपेयरिंग का काम कर रहे विजेंद्र, छोटू, रविन्द्र, अरूण और सुलेख के साथ मकान स्वामी देवेंद्र शर्मा ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहकर उन्हें अपमानित भी किया गया। मांगेराम ने बताया कि काफी समय से मजूदरी का काम कर परिवार की गुजर बसर कर रहे हैं। लेकिन सुमन नगर निवासी देवेंद्र शर्मा भवन रिपयेरिंग के काम के समय बार बार गाली गलौच व मारपिटाई पर उतारू हो जाता है। बुधवार के दिन मकान स्वामी ने सभी मजदूरों के साथ मारपिटाई करते हुए उन्हें जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित भी किया। मांगेराम ने देवेंद्र शर्मा को समझाने का प्रयास भी किया।
विजेंद्र ने बताया कि देवेंद्र शर्मा झगड़ालू प्रवृत्ति का व्यक्ति है।मजदूरों को काम पर बुलाकर उन्हें अपमानित करता है। दलित समाज के युवकों से वह खासतौर पर बदतमीजी करता है। पुलिस के आला अधिकारियों को घटना की निष्पक्ष जांच कर दलित समाज के श्रमिकों को न्याय दिलाना चाहिए। दलित समाज को सम्मान चाहिए। दलितों का अनादर करने का किसी को कोई हक नहीं है। पीड़ित मजदूरों ने पुलिस को तहरीर देकर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मजदूरों के समर्थन में रानीपुर कोतवाली में धरना प्रदर्शन कर रहे
दलित समाज के लोगों ने बताया कि दलित समाज के अन्य संगठन भी उनके साथ हैं। यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बिजेंद्र ने बताया कि उन पर शिकायत वापस लेने व फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी के पहुंचने की सूचना भी रही।
लेकिन मौके पर कोई नहीं दिखा। प्रदर्शन कर रहे लोग भीम आर्मी संगठन के नीले दुपट्टे जरूर बांधे देखे। लेकिन संगठन की मौजूदगी दिखाई नहीं दी। एलआईयू भी मौके पर मुस्तैद दिखी। प्रदर्शन करने वालों में आशीष, नितिन, दीपक, अंकित, अरविन्द, साकिब, नाजिम, इसरार, मांगेराम, छोटे,
रविन्द्र, अरूण, सुलेख आदि सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

