हम झूठ नहीं बोलेंगे और जो कुछ आप से छीना है सब वापस भी करेंगे:राहुल

Spread the love

कुशीनगर -कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कुशीनगर में कहा कि मोदी ने झूठ बोलकर जो कुछ आप से छीना है, कांग्रेस की सरकार बनने पर वह सब कुछ वापस किया जाएगा। मोदी ने कहा हर साल दो करोड़ रोजगार देंगे, खाते में 15 लाख रुपये भेजेंगे, बंद चीनी मिल चलाएंगे, किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, ऐसे तमाम झूठ बोलकर सबकुछ छीनने का कार्य किया।

हम झूठ नहीं बोलेंगे और यह सब वापस भी करेंगे। राहुल गांधी गुरुवार को कुशीनगर के मथौली बाजार में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमन्त्री मोदी पर हमलावर रहे राहुल ने पीएम मोदी को झूठा और खुद सच्चा साबित करने के लिए छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान में पूरे किए गए वादों की दलील भी दी और कहा कि नोटबंदी, जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।

कल कारखाने व छोटे व्यापार बंद हो गए, रोजगार मर गया। इसके चलते आम आदमी बाजार से दूर हो गया और कारोबारियों ने हाथ पीछे खींच लिए। खरीदारी देश की अर्थव्यवस्था के इंजन में मोबिल व डीजल का काम करती है।

देवभूमि खबर

Related articles