मानसून से पहले सिंचाई परियोजनाओं के तहत नदी संरक्षण व डिसिल्टिंग कार्य समय पर पूरे हों : मुख्यमंत्री

Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत River Protection कार्यों एवं Desilting की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन में संभावित बाढ़ की आशंकाओं को दृष्टिगत रखते हुए सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा जल संरक्षण, संवर्द्धन एवं संभरण योजनाओं के अंतर्गत राज्य में चेक डैम, Recharge Shaft तथा तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। अब तक राज्य में 708 चेक डैम बनाए जा चुके हैं। वहीं ऊधम सिंह नगर, नैनीताल एवं हरिद्वार जनपदों में 419 Recharge Shaft की स्थापना की गई है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 108.94 करोड़ लीटर ग्राउंड वाटर रिचार्ज संभव हो सकेगा।

अधिकारियों ने यह भी अवगत कराया कि 09 वन प्रभागों में पेयजल विभाग एवं SARRA के माध्यम से 14 जल स्रोतों के उपचार हेतु जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त CAMPA योजना के अंतर्गत विभिन्न वन प्रभागों में 247 जलधाराओं का उपचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग को वनाग्नि की रोकथाम के लिए अभी से सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि वन पंचायतों एवं वन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों से नियमित समन्वय बनाए रखा जाए। वन संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए, फायर लाइन की समय रहते सफाई कराई जाए तथा वनभूमि पर हो रहे अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, युगल किशोर पंत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में BLO Outreach अभियान के तहत 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण 1 फरवरी से शुरू होगा दूसरा चरण, युवा और महिला मतदाताओं पर रहेगा विशेष फोकस

Spread the love देहरादून।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड राज्य में Pre-SIR गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देशन में BLO Outreach अभियान के तहत प्रदेश में प्रत्येक मतदाता तक पहुंच, समन्वय एवं संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से […]