HTML tutorial
HTML tutorial

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जखोली व ऊखीमठ में शिविर आयोजित, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जखोली व ऊखीमठ में शिविर आयोजित, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Spread the love

रुद्रप्रयाग।जिलाधिकारी श्री प्रतीक जैन के निर्देशों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जखोली तहसील भवन तथा ऊखीमठ विकासखंड के चंद्रापूरी राजकीय इंटर कॉलेज में शिविरों का आयोजन किया गया।

जखोली तहसील भवन में आयोजित शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी जखोली श्री भगत सिंह फोनिया द्वारा की गई। शिविर में कुल 83 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 30 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

शिविर में प्राप्त अधिकांश शिकायतें सड़क, पेयजल तथा जंगली जानवरों से सुरक्षा से संबंधित रहीं। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री टी.आर. मलेठा, खंड विकास अधिकारी जखोली श्री विजय सिंह नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं ऊखीमठ विकासखंड के चंद्रापूरी राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ऊखीमठ श्री अनिल रावत द्वारा की गई। शिविर के दौरान प्राप्त अधिकांश शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए उपजिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को समयबद्ध रूप से निस्तारण के निर्देश दिए गए।

दोनों शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से शिविर में पहुंचे लोगों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

देवभूमि खबर

Related articles