दून में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा बदलाव

दून में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा बदलाव
Spread the love

देहरादून।16 फरवरी को प्रस्तावित रैली के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। रैली के दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया जाएगा। आमजन से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है।

रैली के परेड ग्राउंड से प्रस्थान करते ही ओरियंट चौक से कनक चौक जाने वाले यातायात को ग्लोब चौक होते हुए भेजा जाएगा। साथ ही लैंसडाउन चौक एवं बुद्धा चौक से भी आवश्यकता अनुसार यातायात डायवर्ट किया जाएगा। रैली के कनक चौक पहुंचने पर पेसिफिक तिराहा से कनक चौक की ओर जाने वाले वाहनों को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर मोड़ा जाएगा।


रैली के ओरियंट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियंट चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। वहीं ग्लोब चौक और घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को क्रमशः पेसिफिक तिराहा और दर्शनलाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रैली के ओरियंट चौक पार करने के बाद भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।

रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा से बैनीबाजार की ओर भेजा जाएगा तथा रैली के पीछे किसी भी प्रकार का ट्रैफिक नहीं चलने दिया जाएगा। बहल चौक पार करने के दौरान राजपुर रोड और बैनीबाजार चौक से आने वाले यातायात को आवश्यकता अनुसार रोक-रोककर संचालित किया जाएगा। एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा, इस ट्रैफिक को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

रैली के दिलाराम चौक पहुंचने व पार करने पर कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को पथरियापीर एवं नेशविला रोड की ओर मोड़ा जाएगा। राज प्लाजा पहुंचने पर राजपुर रोड से कैंट की ओर जाने वाले वाहनों को घंटाघर की दिशा में डायवर्ट किया जाएगा।


पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि रैली के दौरान सुबह 11 बजे से रैली समाप्ति तक राजपुर रोड और हाथीबड़कला रोड का प्रयोग करने से बचें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
पार्किंग व्यवस्था
गुरूनानक ग्राउंड, रेसकोर्स – बड़ी बसों हेतु
रेंजर्स ग्राउंड – सिटी बसों एवं रैली में नियुक्त पुलिस वाहनों हेतु
खेल मैदान, परेड ग्राउंड – प्रतिभागियों के छोटे वाहनों हेतु
स्मार्ट सिटी शेड पार्किंग, परेड ग्राउंड – वीआईपी वाहनों हेतु
डायवर्जन/बैरियर प्वाइंट
दिलाराम चौक, एनेक्सी तिराहा, कालीदास तिराहा, ओरियंट चौक, पेसिफिक तिराहा, ग्लोब चौक एवं वाटिका तिराहा पर बैरियर लगाए जाएंगे।

पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का अनुरोध किया है।

देवभूमि खबर

Related articles