HTML tutorial
HTML tutorial

बसंत विहार से गुम दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद

बसंत विहार से गुम दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद
Spread the love

देहरादून। महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दून पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए थाना बसंत विहार क्षेत्र से गुमशुदा दो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बच्चों की सुरक्षित वापसी पर परिजनों ने पुलिस टीम की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

प्रदेशभर में गुमशुदा नाबालिगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन स्माइल” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में देर रात्रि बसंत विहार थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चे लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही थाना स्तर पर टीम का गठन कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खोजबीन की। साथ ही बच्चों के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और उनकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित की गई, ताकि जल्द से जल्द उनका सुराग मिल सके।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दोनों गुमशुदा नाबालिग बच्चों को नंदा की चौकी, प्रेमनगर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों की सुरक्षित बरामदगी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने दून पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना की।

भूमिका रही। टीम में उ०नि० अशोक राठौड़, थानाध्यक्ष बसंत विहार के नेतृत्व में का० अनुज, का० गौरव, का० विपिन, का० मुकेश कन्याल एवं म०का० अनुराधा शामिल रहे, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया।

देवभूमि खबर

Related articles