प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए बद्री विशाल के दर्शन
चमोली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ के बाद रविवार को बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये और पूजा अर्चना की। सुबह केदारनाथ के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री बद्रीनाथ पहुंचे । मंदिर परिसर में प्रवेश करने पर मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी ने मंदिर के गर्भगृह जाकर भगवान विष्णु की आराधना की।
मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय जनता मौजूद थी जिनका मोदी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और बाबा केदार की गुफा में पूरा दिन और रात में ध्यान लगाया और रविवार की सुबह वो गुफा से बाहर आकर केदारनाथ मंदिर के दोबारा दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

