कांग्रेस विधायक के घर के बाहर जोरदार धमाका

Spread the love

कर्नाटक। राज्यराजेश्वरी नगर से कांग्रेस के विधायक के घर के बाहर धमाका हुआ है। बंगलुरु के व्यालिकवल में विधायक मुनिरत्ना के घर के बाहर ये धमाका हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। धमाका इतना जोरदार था कि व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धमाका मकान के सामने कार पार्किंग स्लॉट में हुआ। पीड़ित की पहचान वेंकटेश के रूप में हुई है जो मुनिरत्न की घरेलू काम में मदद कर रहा था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है लेकिन अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मुनिरत्ना नेता के साथ फिल्म निर्माता भी हैं।

देवभूमि खबर

Related articles