HTML tutorial
HTML tutorial

रुद्रप्रयाग पुलिस की सख्ती: चेकिंग के दौरान स्कूटी से अवैध शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग पुलिस की सख्ती: चेकिंग के दौरान स्कूटी से अवैध शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Spread the love

रुद्रप्रयाग।जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कूटी (संख्या UK 14L 5743) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी से अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भीम सिंह पुत्र देव सिंह, निवासी ग्राम लखेड़ी, थाना गैरसैण, जनपद चमोली के रूप में हुई है।

अभियुक्त के कब्जे से कुल 48 पव्वे और 24 हाफ मैकडावल ब्रांड की अवैध शराब बरामद की गई, जिसे वह स्कूटी के माध्यम से अवैध रूप से परिवहन कर रहा था।
इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, अपर उप निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षी जगदीश तथा आरक्षी धीरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles