अवैध खनन पर लापरवाही के आरोप में शक्तिफार्म चौकी के प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

अवैध खनन पर लापरवाही के आरोप में शक्तिफार्म चौकी के प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Spread the love

ऊधमसिंह नगर। जनपद में अवैध खनन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने शक्तिफार्म चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। ड्यूटी के प्रति उदासीनता और अवैध मिट्टी खनन पर प्रभावी अंकुश न लगा पाने के आरोप में चौकी प्रभारी सहित कुल आठ पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार दैनिक समाचार पत्रों में शक्तिफार्म चौकी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन से संबंधित खबरें प्रकाशित होने के बाद एसएसपी अजय गणपति ने मामले का संज्ञान लिया। प्रारंभिक जांच में चौकी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र भट्ट सहित वहां तैनात अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

लएसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान को और सख्त किया जाएगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles