HTML tutorial
HTML tutorial

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, सेवा और सद्भाव का देती हैं संदेश: मुख्यमंत्री धामी

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, सेवा और सद्भाव का देती हैं संदेश: मुख्यमंत्री धामी
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गुरु गोविंद नगर, रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी को नमन करते हुए समस्त संगत और प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की तीन प्रमुख शिक्षाएं परमात्मा का स्मरण करने, ईमानदारी से मेहनत कर आजीविका अर्जित करने और अपनी कमाई को दूसरों के साथ साझा करने की प्रेरणा देती हैं। इन शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर एक बेहतर और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। सिख परंपरा का मूल मंत्र ‘सरबत दा भला’ हमें सभी के सुख, शांति और कल्याण की भावना से जुड़ने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि सिख समाज ने सेवा, साहस और समर्पण की गौरवशाली परंपरा को सदैव आगे बढ़ाया है। देश की सीमाओं की रक्षा से लेकर आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों तथा जरूरतमंदों की सहायता तक सिख समाज का योगदान अनुकरणीय रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सिख समाज की आस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। करतारपुर साहिब गलियारे के खुलने से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन करना सुगम हुआ है। देवभूमि उत्तराखंड का भी सिख परंपरा से गहरा आध्यात्मिक और ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है। श्री गुरु नानक देव जी की यात्राओं से जुड़ी स्मृतियां आज भी प्रदेश में श्रद्धा के साथ संजोई जाती हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड स्थित श्री हेमकुंट साहिब विश्वभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। केंद्र सरकार ने गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबे रोपवे के निर्माण को मंजूरी दी है। इससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी और विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरबख्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, बलजीत सोनी सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में साध संगत मौजूद रही।

देवभूमि खबर

Related articles