HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन
Spread the love

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी सहायक होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, जिसका सीधा प्रभाव कार्यकुशलता पर पड़ता है।
उन्होंने स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों और गतिविधियों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह प्रकाशन भविष्य में अधिक लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव विनय शंकर पांडेय, क्लब अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा, प्रधान संपादक भूपेंद्र सिंह बसेड़ा, महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष चंदन बिष्ट, संयुक्त सचिव पुष्कर सिंह नेगी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles