HTML tutorial
HTML tutorial

फर्जी पहचान से जमीन बिक्री का खुलासा, आरोपी पिंकू उर्फ अजय गिरफ्तार

फर्जी पहचान से जमीन बिक्री का खुलासा, आरोपी पिंकू उर्फ अजय गिरफ्तार
Spread the love

रुड़की।फर्जी पहचान बनाकर जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने “इस्लाम” नाम से खुद को प्रस्तुत कर जमीन बिक्री का फर्जीवाड़ा किया था।

पुलिस के अनुसार, वादी संजीव कुमार निवासी सराय ज्वालापुर द्वारा 19 दिसंबर 2024 को कोतवाली रुड़की में रणवीर और इस्लाम के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की विवेचना के दौरान सामने आया कि इस्लाम नाम से जमीन बेचने वाला व्यक्ति वास्तव में पिंकू उर्फ अजय कुमार है।

जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 419, 467, 468, 471 और 120बी भारतीय दंड संहिता की बढ़ोतरी की। इसके बाद आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने 21 मार्च 2026 को उसे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी पिंकू उर्फ अजय पुत्र राजकुमार, निवासी पीतपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार का रहने वाला है। पुलिस द्वारा आरोपी को साक्ष्यों के साथ माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने कहा है कि इस प्रकार के फर्जीवाड़े में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles