100 करोड़ की डील मामले में विधायक मुन्ना और ठेकेदार का करवाएंगे नार्को टेस्ट : प्रवीण शर्मा पिन्नी

100 करोड़ की डील मामले में विधायक मुन्ना और ठेकेदार का करवाएंगे नार्को टेस्ट : प्रवीण शर्मा पिन्नी
Spread the love

  # रामशरण नौटियाल द्वारा लगाए गए थे विधायक पर आरोप।                 

#विधायक नकार चुके आरोप, खुद अपना नार्को टेस्ट कराने को आयें आगे। 

विकासनगर।जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विकासनगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज/ पेयजल लाइन बिछाने हेतु सरकार द्वारा लगभग 535 करोड रुपए की योजना स्वीकृत की है।              

उक्त मामले में हाल ही में भाजपा नेता रामशरण  नौटियाल द्वारा अपनी ही पार्टी के विकासनगर क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान पर ठेकेदार से 100 करोड रुपए रिश्वत/ कमीशन लेने का मामला उजागर किया है यानि एक तरह से आरोप लगाए हैं, जोकि बहुत ही गंभीर मामला है।इस मामले में मोर्चा सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग करता है।चूँकि पार्टी के ही नेता द्वारा आरोप लगाए गए हैं, इसलिए प्रदेश हित/ जनहित में उक्त आरोपों की जांच हेतु मोर्चा विधायक व संबंधित ठेकेदार के बीच हुई डील का नार्को टेस्ट सरकार से कराए जाने की दिशा में मांग करता है। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि जिस तरह से कार्यदाई संस्था यूयूएसडीए द्वारा कार्यों में लीपापोती कर मानकों को ताक पर रखकर कार्य कराए जा रहे हैं, उसमें मिलीभगत का होना 100 फ़ीसदी सत्य है। 

 शर्मा ने कहा कि एक और जहां नार्को टेस्ट कराने से मामले की सत्यता का पता लगेगा, वहीं दूसरी और अगर विधायक पाक-साफ हैं तो भाजपा नेता, जिन्होंने आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई सरकार को करनी चाहिए।| इस डील संबंधी मामले से प्रदेश को शर्मसार होना पड़ा है।

मोर्चा सरकार से विधायक व ठेकेदार दोनों के मध्य हुई डील मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग करता है और अगर जांच नहीं होती है तो मोर्चा मा. उच्च न्यायालय में इन दोनों का नार्को टेस्ट कराने को दस्तक देगा।

पत्रकार वार्ता में- दिलबाग सिंह व भीम सिंह बिष्ट मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles