पटेलनगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की मेयर से मुलाकात, स्पीड ब्रेकर व सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग

पटेलनगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की मेयर से मुलाकात, स्पीड ब्रेकर व सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग
Spread the love

देहरादून। कैंट विधानसभा के पटेलनगर क्षेत्र में स्पीड ब्रेकरों की कमी और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने मेयर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि पटेलनगर क्षेत्र के विजय रतूड़ी मार्ग, गुरुराम राय स्कूल चौक, स्टेपिंग स्टोन चौक, गुरु रोड, आर्य समाज मंदिर चौक और प्रेम सुख धाम चौक जैसे व्यस्त स्थानों पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। साथ ही कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

इस दौरान लगभग 50 स्थानीय निवासियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी मेयर को सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पूर्व में क्षेत्र का निरीक्षण कर इन समस्याओं को चिन्हित किया गया था और अब नगर निगम स्तर पर इनके समाधान की मांग की जा रही है।

मेयर सौरभ थपलियाल ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और शीघ्र ही समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुलाकात के दौरान पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, सौरभ शर्मा, वार्ड अध्यक्ष हेमंत माटा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles