HTML tutorial
HTML tutorial

हरिद्वार में अवैध लकड़ी तस्करी पर पुलिस का प्रहार, सागौन की लकड़ी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार में अवैध लकड़ी तस्करी पर पुलिस का प्रहार, सागौन की लकड़ी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

हरिद्वार। पुलिस ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना खानपुर क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान 54 नग सागौन की लकड़ी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक डी.एस. कोहली के नेतृत्व में 05/06 अप्रैल 2026 की रात्रि में चौकी वालावाली (उत्तर प्रदेश सीमा) पर एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया।

तलाशी के दौरान ट्रक में अवैध सागौन की लकड़ी पाई गई। चालक और सवार से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाना खानपुर में अभियोग पंजीकृत किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकीम (28 वर्ष), निवासी नजीबाबाद (उ.प्र.) और जुल्फान (35 वर्ष), निवासी लक्सर (हरिद्वार) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 54 नग सागौन की लकड़ी और ट्रक (UA01 6415) बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे और अवैध तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles