डाकपत्थर महाविद्यालय में ‘Recent Advances in Chemistry’ पर पोस्टर एवं प्रारूप प्रतियोगिता आयोजित
देहरादून ।वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में 6 अप्रैल 2026 को रसायन विज्ञान विभाग की ओर से “Recent Advances in Chemistry” विषय पर पोस्टर एवं प्रारूप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो.(डॉ.) डी.एस. नेगी ने किया।
प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों को अपने ज्ञान, अनुभव और बौद्धिक क्षमता के माध्यम से स्वयं को स्थापित करना चाहिए। उन्होंने रसायन विज्ञान की आधुनिक प्रगति को मानव जीवन के सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
पोस्टर प्रतियोगिता में त्रिवली शर्मा (बीएससी प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम, कु. शमा प्रवीन (बीएससी षष्ठम सेमेस्टर) ने द्वितीय और कु. प्रिया राठौर (बीएससी षष्ठम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रारूप प्रतियोगिता में मनीष कुमार (बीएससी षष्ठम सेमेस्टर) प्रथम, कु. शैली सिंह (एमएससी द्वितीय सेमेस्टर) द्वितीय तथा उदय प्रताप (एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर) तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका डॉ. विनोद सिंह रावत (भौतिकी विभागाध्यक्ष), डॉ. डी.के. भाटिया (जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष), डॉ. पी.एस. चौहान एवं डॉ. नेहा कुकरेती (वनस्पति विज्ञान विभाग) ने निभाई।
इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द मोहन पैन्यूली सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

